Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

टाटा स्टील के अवकाश प्राप्त कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल ने मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय से की मुलाकात, पेंशनवृद्धि के मुद्दे पर हुई चर्चा

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पेंशनवृद्धि के मुद्दे पर टाटा स्टील के अवकाश प्राप्त कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रातः ग्यारह बजे मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय से मुलाकात किया।

Advertisement
Advertisement

प्रतिनिधियों ने श्री पांडेय से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में पेंशनवृद्धि के लिये तीन मार्च तक पेंशनार्थी और उनके नियोक्ताओं द्वारा संयुक्त हलफनामा दायर करना अनिवार्य है। किंतु नियोक्ताओं की उदासीनता के कारण जमशेदपुर में हलफनामा दायर करने की शुरुआत भी नहीं हुई है। जबकि जमशेदपुर के बाहर सेल सहित कई कंपनियां अदालती फैसले के अनुसार पूर्व कर्मचारियों के साथ संयुक्त हलफनामा दायर करने की दिशा में अग्रसर हो चुकी हैं।

Dayal Builder
Srinath

प्रतिनिधियों के आग्रह पर रघुनाथ पांडेय ने आश्वासन दिया कि वह टाटा स्टील, जुस्को सहित अन्य कंपनियों के आला अधिकारियों से बात कर हलफनामा प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से केपी सुई सचिव, इपीएस नेशनल एजिटेशन कमेटी, पूर्वी सिंहभूम, राम चंद्र मंडल, शशांक शेखर यादव, महेंद्र मंडल, अनिल चौधरी, सुख चंद्र झा, उत्पल, पीके मित्रा, खोका बाबु समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

ताजा खबरें

WhatsApp