Advertisement

सोना देवी विश्वविद्यालय में केंद्रीय बजट 2026–27 पर समीक्षा सत्र, आयकर स्लैब और नई कर व्यवस्था पर हुई चर्चा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा विवेकानंद ऑडिटोरियम में केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रथम बजट समीक्षा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बजट की प्रमुख विशेषताओं, कर व्यवस्था तथा आर्थिक दृष्टिकोण से अवगत कराना था।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की सहायक प्राध्यापिकाओं सुश्री सुप्रिया एवं सुश्री प्रिंसी द्वारा केंद्रीय बजट 2026–27 के समग्र अवलोकन से हुई। उन्होंने बजट की रूपरेखा और उसके प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Dayal Builder
Srinath

विद्यार्थियों ने साझा की बजट की मुख्य बातें

Advertisement

बीबीए सत्र 2024 (सेमेस्टर) की छात्रा सरिता एवं छात्र विशेष प्रसाद ने केंद्रीय बजट 2026–27 की मुख्य विशेषताओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने विकसित भारत के लिए निर्धारित तीन प्रमुख कर्तव्यों और दृष्टिकोण पर चर्चा की। साथ ही नए कर अधिनियम 2025 की जानकारी दी, जो अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। उन्होंने राजकोषीय स्थिति (Fiscal Snapshot), अवसंरचना एवं ऊर्जा क्षेत्र में बजट आवंटन तथा आर्थिक प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला।

आयकर स्लैब और कर व्यवस्था की सरल व्याख्या

इसके पश्चात सुश्री मौसमी दास एवं सुश्री सुमन हेम्ब्रम ने आयकर स्लैब की गणना को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने आयकर के इतिहास, कर संग्रह के उद्देश्य तथा उसके उपयोग पर रोचक प्रस्तुति दी।

छात्राओं ने नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) और पुरानी कर व्यवस्था (Old Tax Regime) की तुलनात्मक व्याख्या करते हुए दोनों व्यवस्थाओं के लाभ और अंतर को स्पष्ट किया।

विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में सफल आयोजन

पूरा कार्यक्रम स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा कुमारी एवं श्रीमती मोनिका सिंह के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बजट समीक्षा सत्र ने विद्यार्थियों को आर्थिक नीतियों की समझ विकसित करने और वित्तीय विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

ताजा खबरें

WhatsApp