Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना संविधान दिवस: बच्चों और शिक्षकों ने ली प्रस्तावना की प्रतिज्ञा, चित्रकारी से दिखाई प्रतिभा

By Goutam

Published on:

 

 

जमशेदपुर/डोरकासाई। जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और ज्ञानवर्धक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement
संविधान निर्माण की गौरवगाथा से कराया अवगत

शिक्षिका ने बच्चों को बताया कि 26 नवंबर 1949 को 2 वर्ष, 11 महीने और 17 दिनों के अथक परिश्रम के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति द्वारा भारतीय संविधान का निर्माण पूरा हुआ था। देश की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने वाला यह महान ग्रंथ हर नागरिक को समान अधिकार और कर्तव्य प्रदान करता है।

Dayal Builder
Srinath

12वीं के छात्र निखिल मेहता ने कराया प्रस्तावना का पाठ

जानकारी सत्र के बाद विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। इस प्रतिज्ञा समारोह का सफल संचालन कक्षा 12वीं के छात्र निखिल मेहता ने किया। इस दौरान सभी ने तन-मन से संविधान के आदर्शों और नियमों का पालन करने तथा देश की एकता बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया।

Advertisement

चित्रकारी के माध्यम से बच्चों ने उकेरे देशभक्ति के रंग

कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यार्थियों के लिए चित्रकारी गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से संविधान, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

ताजा खबरें

WhatsApp