Advertisement

आदित्यपुर : झामुमो में अंदरूनी असंतोष फूटा, वरिष्ठ नेता मनोज गोराई ने संगठन पर लगाया उपेक्षा का आरोप…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के भीतर संगठनात्मक असंतोष एक बार फिर सतह पर आ गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज गोराई ने आदित्यपुर नगर समिति और जिला समिति के गठन से लेकर पार्टी के कार्यक्रमों तक में लगातार नजरअंदाज किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

Advertisement
Advertisement

श्री मनोज गोराई ने सीधे तौर पर पार्टी के नगर और जिला नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें किसी भी संगठनात्मक निर्णय या कार्यक्रम की सूचना नहीं दी जाती, जो उनके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है. उन्होंने इसे संगठन के भीतर सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करार दिया.

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद हुए पहले चुनाव से लेकर आज तक उन्होंने झामुमो के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है. आदित्यपुर क्षेत्र में संगठन जब कमजोर स्थिति में था, तब उन्होंने जमीनी स्तर पर मेहनत कर संगठन को मजबूती दी. इसके अलावा पूरे सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने दिन-रात घूमकर पार्टी का प्रचार किया.

Advertisement

श्री गोराई ने आरोप लगाया कि उन्होंने हमेशा जातिगत और दलगत बंधनों से मुक्त होकर पार्टी हित में काम किया, लेकिन आज उसी पार्टी में उन्हें हाशिए पर धकेला जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत अपमान का मामला नहीं, बल्कि संगठन की दिशा और कार्यसंस्कृति पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न है.

उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि इस पूरे प्रकरण को लेकर वे केंद्रीय नेतृत्व से सीधे मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएंगे। उनके इस रुख से झामुमो के भीतर संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ता सम्मान और नेतृत्व की जवाबदेही जैसे मुद्दे एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं..आदित्यपुर में झामुमो के अंदर उठी यह नाराजगी आने वाले समय में संगठन के लिए चुनौती बन सकती है.

ताजा खबरें

WhatsApp