Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : खरकई नदी में युवती के छलांग लगाते ही एक्शन में आदित्यपुर पुलिस, थाना प्रभारी अंजनी कुमार की त्वरित पहल से चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जान बचाने वाले गोताखोर सम्मानित…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: खरकई नदी के तेज बहाव में युवती के छलांग लगाने की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस तत्काल हरकत में आई, थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बिना देर किए पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की कमान संभाली। स्थानीय गोताखोरों के साहस और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के संयुक्त प्रयास से युवती को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement
Advertisement

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खरकई नदी के छोटे पुल से युवती के छलांग लगाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और तेज धार के बीच युवती को बचाना बड़ी चुनौती थी, स्थानीय युवकों और महिला गोताखोरों ने तत्काल नदी में उतरकर युवती को तेज बहाव से बाहर निकाला और पुल के नीचे एक पिलर के पास सुरक्षित रोका.

Dayal Builder
Srinath

इस बीच थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल लाइफ जैकेट मंगवाई, पुलिस जवानों ने रस्सी और लाइफ जैकेट की मदद से स्थानीय गोताखोरों के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement

बचाव अभियान में असाधारण साहस और तत्परता दिखाने वाले स्थानीय गोताखोरों एवं नागरिकों को थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सम्मानित किया, उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में मानव जीवन बचाने के लिए आगे आना बेहद सराहनीय कार्य है, पुलिस और आम नागरिकों के इस समन्वित प्रयास ने एक अनमोल जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई.

ताजा खबरें

WhatsApp