Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : हत्या के चंद घंटों में दो गिरफ्तार, सड़क जाम की कोशिश पर आदित्यपुर पुलिस सख्त, हंगामा कर रहे लोगों को हटाकर शव श्मशान पहुंचाया, यातायात कराया सुचारू…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर में निखिल कुमार दे हत्याकांड के बाद अब सड़क पर विरोध और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, मृतक के शव को टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम करने के उद्देश्य से कुछ लोग परिजनों के साथ सड़क पर पहुंच गए, इस दौरान मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग उठाई, वहीं कुछ अन्य लोगों द्वारा सड़क जाम करने और हंगामा करने की कोशिश की जाने लगी.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

हालांकि, इस पूरे मामले में एक अहम सवाल भी सामने आया कि जब आदित्यपुर पुलिस ने हत्या की सूचना मिलने के चंद घंटों के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया, तो फिर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने और सड़क पर शव रखकर आम लोगों की आवाजाही बाधित करने का औचित्य क्या था?

Advertisement

इसी बीच मानगो से पहुंचे कुछ लोगों की भी भीड़ में शामिल होने और सड़क जाम की बात कहने की सूचना सामने आई, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, पुलिस ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया और यातायात बाधित करने की कोशिश कर रहे हंगामा कर रहे लोगों को मौके से खदेड़कर सड़क को सुचारू कराया. प्रशासन की ओर से लोगों से स्पष्ट रूप से पूछा गया कि आखिर उनकी मांग और शिकायत क्या है, ताकि कानून के दायरे में उसका समाधान किया जा सके.

एक ओर जहां परिजनों को न्याय की मांग करने का पूरा अधिकार है, वहीं दूसरी ओर कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए सड़क जाम और सार्वजनिक मार्ग पर अव्यवस्था पैदा करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता. आदित्यपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में शेष साक्ष्यों के संकलन पर पुलिस का ध्यान केंद्रित है.

ताजा खबरें

WhatsApp