Advertisement

विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में शहीद स्मारक समिति ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शहीद दिवस में शामिल होने का दिया आमंत्रण

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां(उमाकांत कर): विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में मंगलवार को खरसावां शहीद स्मारक समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रांची में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर 1 जनवरी 2026 को खरसावां में आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

Advertisement
Advertisement

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ खरसावां पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद खरसावां क्षेत्र में शहीद दिवस को लेकर उत्साह और उम्मीद का माहौल बन गया है।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष खरसावां शहीद पार्क को नियमित रूप से आम जनता के लिए खोलने की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। साथ ही शहीद पार्क के संचालन एवं देखरेख की जिम्मेदारी खरसावां शहीद स्मारक समिति को सौंपे जाने की मांग भी रखी गई, ताकि शहीदों की स्मृति को सम्मानपूर्वक संरक्षित किया जा सके।

Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया और शहीदों के सम्मान एवं स्मृति संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में विधायक दशरथ गागराई के साथ शहीद स्मारक समिति के सदस्य उमेश बोदरा, सावित्री कुदादा, मनोज सोय, सालेन सोय, नागेन सोय, महेश मिंज एवं गणेश बांरिका शामिल थे।

ताजा खबरें

WhatsApp