Advertisement

Breakingआदित्यपुर : सुरक्षित माने जाने वाले रेलवे यार्ड के भीतर नाले में शव मिलने से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे यार्ड के भीतर नाले में एक अधगला शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. रेलवे जैसे संरक्षित और नियंत्रित क्षेत्र के भीतर इस तरह की घटना सामने आना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले की सूचना रेलवे पुलिस को मिली, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव को नाले से बाहर नहीं निकाला गया था, जिससे रेलवे पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं.

Srinath

प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान मंगल लोहार के रूप में किए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मृतक अलकतरा ड्रम बस्ती का निवासी था. स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने झांककर देखा, जिसके बाद अधगला शव दिखाई दिया और पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे यार्ड जैसे सुरक्षित क्षेत्र के भीतर आखिर ऐसी घटना कैसे घटी? क्या बिना किसी की नजर पड़े शव को यहां लाया गया, या घटना यार्ड परिसर के भीतर ही अंजाम दी गई? इन सवालों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद रेलवे यार्ड और आसपास के इलाकों में दहशत और असमंजस का माहौल बना हुआ है.

ताजा खबरें

WhatsApp