होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

मानगो चुनाव में ‘बाहरी-भीतरी’ पर सियासी वार: कुमकुम श्रीवास्तव बोलीं– प्रवासी पक्षियों से सावधान रहे जनता, मैं हूं आपके सुख दुख की साथी

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। चुनावी माहौल के बीच ‘बाहरी-भीतरी’ का मुद्दा अब खुलकर सामने आ रहा है। मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने अपने चुनावी दौरे के दौरान विरोधी उम्मीदवारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मानगो की जनता को “प्रवासी पक्षियों” से सावधान रहना चाहिए।

कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो का मेयर वही बनेगा जो यहां की समस्याओं से भली-भांति परिचित हो और वर्षों से जनता के सुख-दुख में सहभागी रहा हो। उन्होंने अपने विपक्षी उम्मीदवारों सुधा गुप्ता और संध्या सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे शायद मानगो की 20 बस्तियों के नाम भी ठीक से नहीं बता पाएंगी।

‘पैराशूट उम्मीदवारों’ पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ उम्मीदवार “पैराशूट से चुनावी मैदान में उतरे” हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि धनबल के प्रभाव में आने के बजाय ऐसे प्रत्याशी को मेयर चुनें, जिसका व्यक्तित्व मानगो की मिट्टी से जुड़ा हो और जो स्थानीय समस्याओं को समझता हो। उन्होंने खुद को वर्षों से मानगो की जनता का सुख-दुख का साथी बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

कई इलाकों में किया तूफानी दौरा

चुनावी अभियान के तहत कुमकुम श्रीवास्तव ने कुमरूम बस्ती, डिमना पारडीह रोड, मानगो बाल्टी कारखाना, उलीडीह बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों में पदयात्रा की। इस दौरान समर्थकों ने उनके साथ कदम से कदम मिलाया और छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मतदान करने का भरोसा जताया।

दौरे के क्रम में जनता से मिले समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो मानगो को विकसित और व्यवस्थित नगर के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य पर कार्य करेंगी। मानगो नगर निगम चुनाव में अब स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा प्रमुख चुनावी विमर्श के रूप में उभरता दिख रहा है।

 

Related Post

Leave a Comment