Advertisement

नारायण प्राइवेट आईटीआई चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई, एकात्म मानववाद पर चलने का लिया संकल्प

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, चांडिल : लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Dayal Builder
Srinath

एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर जोर

Advertisement

डॉ. पांडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान राष्ट्रवादी चिंतक, कुशल संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर आधारित ‘एकात्म मानववाद’ का सिद्धांत दिया, जो समाज के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शन करता है।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। अंत्योदय की अवधारणा के माध्यम से उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।

छात्रों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण सहित एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, पवन महतो, संजीत महतो, शशिभूषण महतो, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, शिशुमती दास, निमाई मंडल, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp