Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी और मानगो में लगाई गईं 25 लाइटें, छठ से पहले जरूरत के अनुसार और लाइटें लगाने की तैयारी

By Goutam

Published on:

 

सोनारी मानगो में स्ट्रीट लाइट
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को सोनारी और मानगो के विभिन्न इलाकों में 25 लाइटें लगाई गईं। इनमें सोनारी में 17 स्ट्रीट लाइटें और मानगो में 8 सोलर लाइटें शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

सोनारी के कागलनगर में 6, जाहिरा बस्ती में 8 और आदर्शनगर में 3 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। वहीं, मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14, रोड नंबर 15 और समता नगर में 8 सोलर लाइटें लगाई गईं।

Dayal Builder
Srinath

छठ से पहले जरूरत के अनुसार लगेंगी लाइटें

Advertisement

विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि छठ पर्व से पहले जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, वहां स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार की सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर ये लाइटें लगाई जा रही हैं।

इस मौके पर पप्पू सिंह, अशोक तिवारी, रोमी पाजी, अभिनंदन सिंह, पारस यादव, चुन्नू भूमिज, अतुल सिंह, शंकर राय, बुद्धेश्वर कर्मकार, जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, नितेश सिंह, रंजीत प्रसाद और संजय सिंह मंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp