जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर-1 स्थित हिलटॉप स्कूल के पास पिछले कुछ दिनों से नाली जाम होने के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गंदगी और जलजमाव की इस समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों से शिकायत की थी।
मजदूर लगाकर कराई गई नाली की सफाई
समस्या की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोंड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर मौके पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से तत्काल मजदूर लगाकर जाम नाली की पूरी सफाई करवाई गई। सफाई कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर बह रहे गंदे पानी से निजात मिली और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

जनसमस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता: मुखिया
इस मौके पर मुखिया राजकुमार गोंड और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय लोगों की किसी भी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आगे भी इसी तरह यथाशीघ्र समाधान किया जाता रहेगा। सफाई अभियान के दौरान स्थानीय निवासी भारत ठाकुर, उमेश मिश्रा, अमन तिवारी, सिकंदर शर्मा एवं अमन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।