Advertisement

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा आदित्यपुर, युवक की घटनास्थल पर ही मौत, सरायकेला प्रशासन पर उठ रहे सवाल

By Aman Kumar Ojha

Updated on:

आदित्यपुर

जनसंवाद, सरायकेला/आदित्यपुर(अमन कुमार ओझा): सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बेलगाम हुए अपराधियों ने बुधवार की शाम एक बार फिर से विवेक सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

मिली सूचना के मुताबिक युवक कल्पनापूरी पहाड़ी के समीप मैदान में बैठा हुआ था, इसी दौरान तीन चार की संख्या में आए अपराधियों ने उसे दौड़ाया और तीन गोलियां मार दी। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताते चलें मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था।

Srinath

वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा है। उधर घटना के बाद कॉलोनी वासियों में आक्रोश व्याप्त है। कॉलोनीवासी एसपी के आने तक शव नहीं उठाने देने पर अड़े हैं। ‘

Advertisement

ज्ञात हो कि बीते 15 दिनों के भीतर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधी तांडव मचा रहे हैं। इस दौरान अपराधी दो- दो हत्या कर चुके हैं, जबकि दो बार गोली चालन की घटना को अंजाम दे चुके हैं। जिससे पुलिस की कार्यशैली कटघरे में है।

ताजा खबरें

WhatsApp