Advertisement

अखिल भारतीय हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ जटा शंकर पांडे ने हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने पर दिया जोर

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: अखिल भारतीय हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन (AIHHA) द्वारा आयोजित झारखंड प्रदेश की अहम बैठक डॉ झरना नंद दास की अध्यक्षता में आदित्यपुर स्थित ASIA भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

Advertisement
Advertisement

एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ जटा शंकर पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए झारखंडी संस्कृति से जुड़ी हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही तथा इससे जुड़े कामगारों को उचित सम्मान और आर्थिक सबलता प्रदान करने पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।

Dayal Builder
Srinath

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रफुल्ल महापात्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ जटा शंकर पांडे, भारती पांडा, झारखंड की अध्यक्ष किरण सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सुकान्त मिहिर सहित बिहार और झारखंड से आये सम्मानित प्रतिनिधिगण शामिल हुए।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp