होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

बागबेड़ा कॉलोनी में चोरी से दहशत: घर से कॉपर तार चोरी, आक्रोशित लोग पहुंचे थाना

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार की मध्य रात्रि गणेश पूजा मैदान स्थित ब्लॉक नंबर 70/02/04, रोड नंबर दो निवासी पीयूष कुमार सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बताया गया कि चोर घर से करीब 10 मीटर कॉपर तार काटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने की भी कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके।

घटना के बाद पीड़ित पीयूष कुमार सिंह ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर, कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं से नाराज लोगों ने पंचायत समिति सदस्य Sunil Gupta और उप मुखिया Santosh Thakur के नेतृत्व में बागबेड़ा थाना पहुंचकर आक्रोश जताया।

नेताओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।

मौके पर राजा राव, भास्कर राव, शैलेंद्र कुमार, लाल दास, बसंत तिवारी, नंदू सिंह गौतम, गुड्डू तिवारी, संजीव कुमार, अर्जुन प्रसाद, ललन सिंह, रंजीत शर्मा, श्रीनिवास राव, संतोष शर्मा, शुभम कुमार, प्रणव शर्मा समेत सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Comment