Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

अड्डेबाजों पर एसएसपी पीयूष पांडेय का बड़ा एक्शन! 82 ठिकानों पर छापेमारी, 44 वाहन जब्त, मचा हड़कंप

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। शहर में अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पीयूष पांडेय के निर्देश पर 7 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस विशेष अभियान के तहत शहर के कुल 82 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन इलाकों में अड्डेबाजी करने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित कर सघन जांच की।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान कुल 88 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जबकि 44 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, हुड़दंग या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच भरोसा बढ़ा है, वहीं असामाजिक तत्वों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp