Advertisement

आदित्यपुर गोलीकांड का खुलासा, एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : खरसावाँ जिला पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग की घटना का सफल उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज कांड में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा (20 वर्ष), राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला (24 वर्ष) तथा प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा (20 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस तथा स्कूटी (JH05CZ-8357) बरामद की है.

Srinath

बरामद हथियार…

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के रहे हैं और 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुए पथराव एवं हथियार लहराने की घटना में भी वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है.

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, विनोद टुडू, राज कुमार सिंह, सतीश कुमार वर्णवाल एवं सशस्त्र बल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस के अनुसार, चंदन गोराई गालुडीह का निवासी है, जबकि प्रेम कुमार सिंह मूल रूप से नालंदा (बिहार) का रहने वाला है और राजू कुम्हार नीमडीह का निवासी है, तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp