होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

बागबेड़ा वार्ड-5 की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-5 में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पंचायत के उपमुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने हेड क्लर्क (बड़ा बाबू) को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उपमुखिया संतोष ठाकुर ने दूरभाष के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। पदाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या-5 में क्वार्टर नंबर 57/2/2 से लेकर 59/2/4 तक की गली में अब तक पेवर ब्लॉक का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। साथ ही गली में जगह-जगह कचरा जमा है और नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है।

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के समय स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेवर ब्लॉक निर्माण और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल में उपमुखिया संतोष ठाकुर के साथ उमानाथ झा, अर्जुन प्रसाद, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, संजीव कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Leave a Comment