होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

चक्रधरपुर : बंदगांव प्रखंड के कारिका में पुण्यतिथि पर बिरसा मुंडा को सांसद समेत सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, मेला और छऊ नृत्य का हुआ आयोजन, बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है: जोबा माझी…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

बंदगांव / Balram Panda: बंदगांव प्रखंड के कारिका ग्राम में सोमवार को वीर बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर उपस्थित सांसद जोबा माझी समेत सैकड़ों लोगों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. पुण्यतिथि के मौके पर कारिका ग्राम में छऊ नृत्य एवं मेला का आयोजन हुआ. पुण्यतिथि पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ अपनी संस्कृति, जमीन और सभ्यता की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष से भरा रहा. युवा पीढ़ी को उनकी जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.

सांसद ने कहा बिरसा मुंडा ने अन्याय के खिलाफ जो संघर्ष किया था वह हम सभी को प्रेरणा देता है. झामुमो के चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा युवा पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी को जानना चाहिए. कहा दूसरे प्रदेश का जब कोई व्यक्ति झारखंड आता हैं तो कहता है बिरसा मुंडा की धरती पर आया हूं. उन्होंने वीर बिरसा मेमोरियल क्लब से कहा पुण्यतिथि हो या शहादत दिवस का आयोजन भव्य रूप से करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बिरसा मुंडा के संघर्ष को जान सकें। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, मिथुन गागराई, मसीह चरण पुरती, आलोक मुंडू, प्रेम मुंडरी, पीरु हेम्ब्रम, ताराकांत सिजुई, विक्की सिंह, प्रदीप महतो, जादो राय मुंडरी, टिंकू पाहन, लोबा मुंडू, लम्बरा मुंडू, गोपाल मुंडा, विकास मुंडू, कालीदास हासा पूर्ति, नंदलाल मुंडू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Leave a Comment