Advertisement

आदित्यपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, समाजसेवी रितेन महतो सम्मानित…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान स्थित केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा में भव्य आयोजन किया गया, जहां क्षेत्र के खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्धकला और खेल-कौशल का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Advertisement
Advertisement

इस दौरान आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया तक के विभिन्न अखाड़ों से आए खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया. तलवारबाजी, लाठी-डंडा और अन्य पारंपरिक खेलों के जरिए खिलाड़ियों ने अपनी कला का परिचय देते हुए अखाड़ा संस्कृति की जीवंत झलक पेश की.

Srinath

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का समिति द्वारा विधिवत सम्मान किया गया. वहीं अखाड़ा समिति के अध्यक्ष ने समाजसेवी रितेन महतो को अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री महतो ने समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और परंपरा को मजबूत करने का कार्य करते हैं.

मौके पर समिति के पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से पूरा आयोजन उत्साह और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ.

ताजा खबरें

WhatsApp