होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

रांची : संस्कृति, सौंदर्य और आत्मविश्वास का महाकुंभ, ‘मिस यूनिवर्स झारखंड’ व ‘मिस टीन झारखंड’ में प्रतिभाओं का दमदार जलवा…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

रांची / Balram Panda : झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति और उभरती प्रतिभाओं को नया आयाम देते हुए झारक्राफ्ट के प्रस्तुतिकरण में ज़िंक इवेंट्स द्वारा राजधानी रांची के तरंग वाटर पार्क में ‘मिस यूनिवर्स झारखंड’ एवं ‘मिस टीन झारखंड’ का भव्य आयोजन किया गया. इस रंगारंग कार्यक्रम में राज्यभर से आईं 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई, जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.

Provider 1 Provider 2

वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मिसेज इंडिया नेशनल ग्लैम प्राइड 2025 एवं आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर तनुश्री बोस ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे मंच केवल सौंदर्य प्रदर्शन तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारी को भी सशक्त रूप से सामने लाते हैं.

Provider 1 Provider 2

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आकर्षक राउंड आयोजित किए गए, जिनमें सांस्कृतिक राउंड, झारक्राफ्ट डिज़ाइनर राउंड (जिसमें स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक परिधानों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया), टैलेंट राउंड और वेस्टर्न राउंड शामिल रहे। हर राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया.

यह आयोजन परंपरा और आधुनिकता के सुंदर समन्वय का प्रतीक बनकर उभरा, जहां एक ओर झारखंड की पारंपरिक विरासत को मंच मिला, वहीं दूसरी ओर युवाओं को फैशन और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सशक्त अवसर भी प्राप्त हुआ.

आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और युवाओं को अपनी प्रतिभा के माध्यम से एक नई दिशा देना है. कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि झारखंड की प्रतिभाएं किसी भी मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं.

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment