Advertisement

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई के बच्चों ने नाटक और शपथ के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर 26 जून को जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाना था।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 12 के छात्र पंकज पूर्ति द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से नशे के विभिन्न रूपों और उससे व्यक्ति, परिवार तथा समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को जीवंत अभिनय के जरिए दर्शाया गया। नाटक में रोहन हेंब्रम, अनिमा रानी महतो, निखिल सोरेन, यशराज कुमार, विकास साहू, रोशन कुमार तथा अंकित कुमार दास ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों ने भी नशा निषेध विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने भाषणों में कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों ने समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देते हुए सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

विद्यालय प्रबंधन ने नाटक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी विद्यार्थी स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp