Advertisement

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस: जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर के विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक भाषणों से हुई। बच्चों ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य को अंधकारमय बना देता है, इसलिए स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त जीवनशैली अपनाना आवश्यक है।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर तैयार कर नशा विरोधी संदेश दिए। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से उन्होंने समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया।

Advertisement

विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए नशा मुक्ति विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp