होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता महेंद्र लाल सोय का निधन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, कुचाई (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के मरांगहातु निवासी और कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध नेता 90 वर्षीय महेंद्र लाल सोय का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महेंद्र लाल सोय लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज और पार्टी की सेवा में समर्पित किया।

निधन की जानकारी मिलते ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई मरांगहातु पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस दौरान विधायक गागराई ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

विधायक ने कहा कि महेंद्र लाल सोय का निधन न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सादगीपूर्ण और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों और विचारधारा से हमेशा युवाओं को प्रेरित किया।

ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी महेंद्र लाल सोय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों का कहना था कि महेंद्र लाल सोय ने अपने जीवनभर निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की। यही कारण है कि वे आज भी लोगों के दिलों में सम्मानित और आदरणीय बने हुए हैं।

महेंद्र लाल सोय के निधन से कांग्रेस पार्टी और स्थानीय क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। इस दुख की घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उनकी स्मृतियां और समाजसेवा का जज्बा हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

 

 

Leave a Comment