Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में तृतीय दीक्षांत समारोह, चार सत्रों के छात्रों को मिला प्रमाण पत्र

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को तृतीय ग्रेजुएशन (दीक्षांत) समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2019-21, 2020-22, 2021-23 एवं 2022-24 के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रभात कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दारा सिंह गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

Advertisement

मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक बनने के बाद विद्यार्थियों का कॉन्सेप्ट स्पष्ट करने पर ध्यान देना चाहिए और स्वयं को एक अच्छा इंसान बनाना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहकर अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. दारा सिंह गुप्ता ने कहा कि प्रमाण पत्र केवल कागज नहीं, बल्कि जीवनभर साथ रहने वाला दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अब विद्यार्थियों को समाज तक पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने एनएसएस गतिविधियों में कॉलेज के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुखदेव महतो ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षक बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया और अकादमिक शोभायात्रा भी निकाली गई।

समारोह के दौरान बीएड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सत्र 2020-22 की पूजा कुमारी एवं सत्र 2021-23 के संदीप कुमार को स्वर्ण पदक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति की सदस्या अनिता महतो, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp