होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 204 लोगों ने किया रक्तदान

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जमशेदपुर, जमशेदपुर। DAV Public School Bistupur में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। यह शिविर विद्यालय के स्थापना दिवस और महात्मा हंसराज की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

Provider 1 Provider 2

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से डीएवी गान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का माध्यम है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

Provider 1 Provider 2

इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से शिविर का सफल संचालन किया गया। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं की पहले चिकित्सकीय जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन स्तर, रक्तचाप समेत अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच शामिल रही।

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर में कुल 204 लोगों ने रक्तदान किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्राचार्या ने कहा कि विद्यालय पिछले चार वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

इस आयोजन की सफलता में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment