होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने पूर्वी विधानसभा में 9 स्थानों पर फहराया तिरंगा, दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

By Goutam

Published on:

 

दिनेश कुमार

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति का प्रदर्शन किया और 9 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने तिरंगे को सलामी दी और देश के लिए एकजुटता का संदेश दिया। दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा देश स्वतंत्रता के 78वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमें अपने देश के लिए गर्व होना चाहिए और हमें उसकी एकता और अखंडता की रक्षा करनी चाहिए।”

कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति यौन हिंसा पर चिंता

दिनेश कुमार ने कोलकाता सहित कई जगहों पर महिलाओं के संग कार्यस्थल पर घटित यौन हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर किया और कहा कि ऐसे वारदात एक देश को कमज़ोर और शर्मसार करते है। नागरिकों की सुरक्षा राज्य का प्रथम दायित्व है। महिलाओं के प्रति यौन हिंसक अपराधों को लेकर उच्च सदन को कठोरतम कानून तैयार करनी चाहिए यह समय की माँग है। वहीं राज्य सरकारें भी अपनी संवैधानिक जवाबदेही से पीछे नहीं भाग सकती है।

दिनेश कुमार ने निम्नलिखित स्थानों पर ध्वजारोहण किया:

– बिरसा नगर जोन नंबर 5 स्थित मदर टेरेसा रोड
– गोलमुरी जॉगर्स पार्क, भाजपा गोलमुरी मंडल
– केबुल बस्ती स्थित सीपी समिति मध्य विद्यालय
– बजरंग नगर में शहीद वीर भगत सिंह बॉयज़ क्लब
– टुइलाडुंगरी में छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार
– टिनप्लेट रघुवर मार्केट
– टेल्को लिटिल फ्लॉवर स्कूल के निकट, शिव गंगा बॉयज क्लब
– गोलमुरी में शौर्य संस्था के कार्यालय
– यूबीसी ग्राउंड के निकट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

उक्त कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों और आयोजन समिति से जुड़े लोगों की सहभागिता रही। दिनेश कुमार के संबोधन को लोगों ने सराहा और कहा कि यह देशभक्ति का सच्चा प्रदर्शन है।

 

Leave a Comment