Advertisement

DAV पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों को योग अपनाने का दिया संदेश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या सह एआरओ झारखंड जोन-ई प्रज्ञा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षिका प्रतिभा सिंह तथा खेल शिक्षक धनंजय गौतम के नेतृत्व में प्रशिक्षित योग विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को दैनिक जीवन में किए जाने वाले सरल योगासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया। शिक्षकों ने भी योगाभ्यास में भाग लेकर विद्यार्थियों के साथ स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) है। यह विषय बढ़ती उम्र के साथ लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाए रखने में योग की भूमिका को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार, ध्यान एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर सभी ने तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव और मानसिक तनाव को कम करने में योग अत्यंत प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है।

 

ताजा खबरें

WhatsApp