Advertisement

डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, 200 विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के भव्य सभागार ‘कलाकृति’ में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 8 के लगभग 200 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत के साथ हुई। इसके बाद प्रशिक्षित योग शिक्षिका श्रीमती लीना दत्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, गोमुखासन, सेतुबंध आसन, मंडूकासन तथा विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास किया। योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों ने योग की शक्ति और उसके बहुआयामी महत्व को समझा।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

इस दौरान विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासित, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। विद्यार्थियों ने नियमित रूप से योग करने और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रेसिडेंट एवं चेयरपर्सन (प्रशासन) ललिता चंद्रशेखर, चेयरपर्सन (फाइनेंस) डॉ. बी. चंद्रशेखर, सचिव अनीता रामकृष्णा, संयुक्त सचिव उषा मालिनी, कोषाध्यक्षा भुवना कृष्णन, संयुक्त कोषाध्यक्षा पी.एस. अरुणा, प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा, उप-प्रधानाचार्या सुपर्णा राय, एस. शिरीन, विभागाध्यक्ष, समन्वयकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन सफल, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताजा खबरें

WhatsApp