Advertisement

ज्योति अग्रवाल की दर्दनाक हत्याकांड के सिलसिले में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने एसएसपी से न्याय दिलाने का किया मांग

By Aman Kumar Ojha

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर (अमन कुमार ओझा): पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में बीते रात हुए ज्योति अग्रवाल की निर्मम हत्याकांड में निष्पक्ष जांच हेतु एसएसपी (पूर्वी सिंहभूम) से मिलने पहुँचा। जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि एकं व्यापारी और मारवाड़ी समुदाय की घरेलू बेटी की जिस प्रकार हत्या की गई है वह जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है।

Advertisement
Advertisement

जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि जमशेदपुर शहर और पूरे झारखंड में व्यापारी वर्ग और मारवाड़ी समाज का अर्थव्यवस्था में कितना बड़ा योगदान है और इसी समाज की बेटी-बहू सुरक्षित नहीं है, जो भयभीत करने वाला विषय है। उन्होंने एसएसपी से मांग की हैं कि व्यपारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रंगदारी मांगने वालों पर एवं इस हत्याकांड मामले के दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही हो। चाहे कुछ भी हो जाय, चाहे अपराधी कोई भी हो, बारीकी से जाँच होनी चाहिए और ज्योति अग्रवाल को न्याय मिलना ही चाहिए।

Dayal Builder
Srinath

एसएसपी पूर्वी सिंहभूम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और बताया कि पुलिस हर पहुलओं को ध्यान में रखकर जाँच पड़ताल कर रही है। चूंकि घटना चांडिल थाना की है और वह सरायकेला जिला में पड़ता है, वे एसपी सरायकेला से बराबर संपर्क बनाए हुए हैं और बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा एवं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

एसएसपी पूर्वी सिंहभूम को कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया, बाजार संमिति के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, सिंहभूम चैम्बर के पूर्व महासचिव भरत वसानी, मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व महासचिव पवन अग्रवाल ने भी अपनी भावनाओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष मूनका, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप गोयल, सिंहभूम चैम्बर के पूर्व सचिव सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), सुशील अग्रवाल(प्रेस), मनोज पुरिया, डॉ सुशील अग्रवाल, श्रीराम सरोज (अधिवक्ता), मुरारी अग्रवाल, आकाश शाह, अनिल अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, योगेश अग्रवाल, सज्जन खेमका, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल सम्मिलित हुए।

ताजा खबरें

WhatsApp