होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर में दिनदहाड़े फायरिंग का पर्दाफाश, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई का असर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda: चुना भट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर दिनदहाड़े हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का पुलिस ने तेज और सटीक कार्रवाई के साथ खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव मिश्रा (27 वर्ष), निवासी एलआईजी कॉलोनी, आदित्यपुर-1 को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त देशी पिस्तौल भी जब्त की गई है.

वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी गंभीर मामलों में संलिप्त रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इस पूरी कार्रवाई में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की, पुलिस अवर निरीक्षक सतीश वर्णवाल, विनोद टुडू एवं सशस्त्र बल के जवानों की सक्रिय भूमिका रही.

जहां प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Comment