Advertisement

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने किया बालूसोया टोला में ट्रांसफरमर का उदघाटन

By Goutam

Published on:

पूर्व विधायक

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कुचाई प्रखंड के कोल्हान रेगाडीह गांव के बालूसोया टोला में बिजली के ट्रांसफरमर का फीता काट कर उदघाटन किया ।

Advertisement
Advertisement

मौके पर पूर्व विधायक मंगल सोय ने कहा कि बालूसोया टोला में पिछले एक वर्ष से ट्रांसफरमर खराब रहने से लोगों को अंधेरा में रहना पड़ रहा था। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पहल पर खराब ट्रंसफरमर को बदल दिया गया है.अब गांव के लोगों को नियमित रुप से बिजली मिलने लगेगी।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मंगल सोय ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किये गये कार्यों से भी लोगों को अवगत कराया।

Advertisement

मौके पर मुख्य रुप से सत्येंद्र कुम्हार, विवेकानंद सोय, राजेंद्र गुंदुवा, ग्राम प्रधान शशी मुंडा, लांडू सोय, सोमा गुंदुवा, सुनैना गुंदुवा, रामलाल सोय, रामलाल सामड, माबूव गुंदुवा, सोमा सोय, विनिता गुदुवा, पंचु दास आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp