होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

ग्राम सभा मंच सरायकेला-खरसावां का पुनर्गठन, सनातन सिंह कुंटिया बने अध्यक्ष

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। ग्राम सभा मंच सरायकेला-खरसावां का जिला स्तरीय पुनर्गठन एवं पुनः नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसिंह मुंडा ने की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए गणमान्य प्रतिनिधि एवं पारंपरिक ग्राम सभा के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से पारंपरिक ग्राम सभा मंच सरायकेला-खरसावां का पुनर्गठन किया गया। निर्णय के अनुसार सनातन सिंह कुंटिया को अध्यक्ष, राजेश मुंडारी को सचिव, कुमारी मोती को कोषाध्यक्ष एवं मालती हांसदा को उपकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सलाहकार समिति का गठन

सलाहकार समिति में सुरेश चंद्र सोय, सुखराम मुंडा, श्यामलाल मार्डी एवं दिवाकर सोरेन को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में दोलू सिंह सरदार, बबलु मुर्मू, बृहस्पति सरदार सहित अनेक पारंपरिक ग्राम सभा मंच के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने, ग्राम सभा की भूमिका को मजबूत करने तथा पारंपरिक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई। पुनर्गठन के माध्यम से संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

 

Leave a Comment