Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में 11वीं के छात्रों का ओरिएंटेशन, नए सत्र की शुरुआत के साथ दी गई अहम जानकारी

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम मंगलवार को विद्यालय के कलाकृति सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र, पाठ्यक्रम एवं विद्यालय की व्यवस्था से अवगत कराना था।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई, जिसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सीबीएसई के दिशा-निर्देश, आगामी दो वर्षों की शैक्षणिक योजना तथा विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह में अध्यक्ष बी. चंद्रशेखर एवं ललिता चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के पूर्व छात्रों की सफलता की कहानियां साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था के चेयरपर्सन बी. चंद्रशेखर, प्रशासनिक अध्यक्षा ललिता चंद्रशेखर, सचिव अनीता रामकृष्णा, कोषाध्यक्षा भुवना कृष्णन, संयुक्त सचिव उषा मालिनी, संयुक्त कोषाध्यक्षा अरुणा रवि, प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा, उप-प्रधानाचार्य सुपर्णा राय एवं एस. शीरीन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, विद्यालय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp