Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

गाड़ा राजाबासा में मागे पोरोब व ‘मागे सुसुन’ की तैयारी तेज, ग्राम सभा में विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खुंटपानी प्रखंड के गाड़ा राजाबासा गांव में आगामी 10 अप्रैल को मागे पोरोब एवं 12 अप्रैल को खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मागे सुसुन बड़ा बाडी’ के आयोजन को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

ग्राम सभा में मागे पोरोब को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों ने आयोजन को भव्य रूप देने और विभिन्न गांवों से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति जताई।

Advertisement

इस मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मागे पोरोब आदिवासी समुदाय का प्रमुख पर्व है, जो समाज की एकजुटता और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का आगमन होता है, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलती है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मागे पोरोब एवं ‘मागे सुसुन’ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित करें। साथ ही उन्होंने दिशाउली पूजा, पारंपरिक नृत्य-संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक में रजनी बानरा, भगवान बानरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp