होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

पूर्व सैनिक मिथिलेश सिंह के बेटे हर्ष बने एयर फोर्स ऑफिसर, संगठन और जिले का बढ़ाया मान

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के कोषाध्यक्ष एवं नौसेना 1993 बैच के पूर्व सैनिक मिथिलेश सिंह के पुत्र हर्ष ने भारतीय वायुसेना में ऑफिसर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे संगठन और जिले का गौरव बढ़ाया है। सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद हर्ष छुट्टी पर घर आए थे और आज रांची से लखनऊ पोस्टिंग के लिए प्रस्थान किया।

हर्ष की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही भारत भारती के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला सचिव दिनेश सिंह, नौसेना 1993 बैच के शिव बिचार सिंह, मनोज ठाकुर के साथ रीना सिंह, बबली एवं आकांक्षा सिंह ने हर्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं।

यह पल संगठन के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का क्षण रहा, क्योंकि सेना में ऑफिसर बनना अत्यंत कठिन माना जाता है। हर्ष ने कठिन परिश्रम और अनुशासित तैयारी के बल पर यह मुकाम हासिल किया और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

यह उपलब्धि केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया के लिए भी गर्व की बात है। इसी स्कूल के एक अन्य छात्र पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने भी थल सेना ज्वाइन की है और NDA की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अहमदनगर से सूरतगढ़ के लिए रवाना हुए हैं।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद और संबंधित संगठनों का निरंतर प्रयास रहता है कि शहर के स्कूलों में बच्चों का करियर काउंसलिंग कर उन्हें तीनों सेनाओं की विभिन्न शाखाओं में भर्ती के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि देश को अधिक से अधिक योग्य और समर्पित युवा मिल सकें।

 

Leave a Comment