होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने गोमियाडीह के हठनाबेडा में किया नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, सात वर्षों बाद गांव में लौटी रोशनी

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाका गोमियाडीह पंचायत अंतर्गत हठनाबेडा गांव में पिछले सात वर्षों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली। खुंटी सांसद कालीचरण मुंडा एवं उनके सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा के संयुक्त प्रयास से शनिवार को गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

ग्रामीणों द्वारा समस्या की जानकारी दिए जाने पर सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने तुरंत खुंटी सांसद कालीचरण मुंडा को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने बिजली विभाग को तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद विभाग द्वारा हठनाबेडा गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

शनिवार को सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रशिकलाल सोय ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में वर्षों बाद रोशनी लौट आई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने कहा कि सुदूरवर्ती पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र होने के कारण बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को रात में जंगली जानवरों, बिच्छू एवं सांपों का भय बना रहता था। साथ ही छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। अब बिजली बहाल होने से बच्चों की पढ़ाई सुचारू होगी और ग्रामीण मोबाइल चार्जिंग, लाइट एवं अन्य घरेलू उपयोग कर सकेंगे।

ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सांसद कालीचरण मुंडा एवं सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजू मुंडा, ज्ञान सिंह मुंडा, सोयना मुंडा, तुराम मुंडा, छोटा सेगोय पंचायत अध्यक्ष बागुन मुंडा, कामेश्वर मुंडा, सोमबरा मुंडा, सुरेंद्र मुंडा सहित बड़ी संख्या में गांव के पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे।

 

Leave a Comment