Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के 22 छात्रों का टायर निर्माण की दिग्गज कंपनी CEAT में चयन, विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: औद्योगिक क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के समन्वय को नई ऊंचाई देते हुए जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 22 विद्यार्थियों ने देश की नामी टायर निर्माता कंपनी CEAT लिमिटेड में अपना स्थान पक्का किया है।

Advertisement
Advertisement

यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों से आयोजित इस कैंपस ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) विभाग के छात्रों ने हिस्सा लिया था। कड़े चयन मानदंडों और तकनीकी साक्षात्कार के विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद कुल 22 प्रतिभावान छात्रों का चयन गुजरात स्थित कंपनी के प्लांट के लिए किया गया है।

Dayal Builder
Srinath

चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से 2.4 लाख रुपये प्रति वर्ष का शुरुआती आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल छात्र उत्साहित हैं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।

Advertisement

इस गौरवपूर्ण अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक गुणवत्ता और उनके कौशल विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि झारखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में करियर बनाने का मौका मिले और CEAT जैसी प्रतिष्ठित संस्था में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं, कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों के इन छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और तकनीकी विशेषज्ञता के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट सेल लगातार बड़ी औद्योगिक इकाइयों के संपर्क में है ताकि छात्रों को पढ़ाई पूरी करते ही बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सके। डॉ. पाणि ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया।

चयनित छात्रों को जल्द ही गुजरात के प्लांट में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रवाना होना है, जिसे लेकर कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp