Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

गोलमुरी देबुन बगान में रेलवे भूखंड पर रेल अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा अवैध स्क्रैप टाल, ईडी और रेल मंत्रालय तक पहुंचा मामला, अब होगी जांच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाया था मामला

By Goutam

Published on:

 

गोलमुरी देबुन बगान
 

जनसंवाद, जमशेदपुर: दक्षिण पूर्वी रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारियों पर मिलीभगत से गोलमुरी के देबुन बगान में रेलवे भूखंड अतिक्रमण कराकर अवैध स्क्रैप टाल को संरक्षण देने का आरोप लगा है। वहीं अब मामला ईडी और रेल मंत्रालय तक पहुंच गया है और जल्द ही मामले की जांच आरपीएफ की टीम करेगी।

Advertisement
Advertisement

दरअसल भाजपा नेता अंकित आनंद ने इस मामले में गुरुवार देर शाम ट्वीट करते हुए ईडी और रेलवे मंत्रालय तक शिकायत पहुंचाया है। उन्होंने तवीत के माध्यम से मामले का संज्ञान लेकर संलिप्तता की जाँच कराने की माँग उठाई है। वहीं मामला सामने आने के कुछ ही समय बाद दक्षिण पूर्वी रेलवे की आरपीएफ ने चक्रधरपुर डिवीजन की रेलवे पुलिस फ़ोर्स को मामले में त्वरित कार्यवाही का निर्देश जारी किया है।

Dayal Builder
Srinath

उधर शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद के द्वारा प्रवर्तन निदेशालय और रेल मंत्री अश्विनी वैश्वव से माँग किया कि सीकेपी डीआरएम के नेतृत्व में जाँच दल का गठन कर गोलमुरी के देबुन बगान में अवैध स्क्रैप टाल के विरुद्ध कार्रवाई का माँग उठाया गया था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि रेलवे सीकेपी डिवीजन के संपदा विभाग के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता और संरक्षण में देबुन बगान में अवैध स्क्रैप टाल संचालित हो रहा है, जो की पूरी तरह से अवैध और गैर कानूनी है।

Advertisement

शिकायत में बताया गया है कि उक्त अवैध स्क्रैप टाल कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के नेता दिबेश राज उर्फ़ राजा का है। अवैध स्क्रैप का कारोबार राजा अपने पिताजी देबुन प्रसाद और भाई रौनक एवं कुछ नशेड़ी और आपराधिक किस्म के गुर्गों के साथ करता है। दिबेश राज को अवैध कारोबार में स्थानीय सिदगोड़ा थाना का संरक्षण मिलता है। इधर रेलवे भी अब देबुन बगान के अवैध स्क्रैप टाल के विरुद्ध जाँच शुरू करेगी। 

भाजपा नेता ने कहा की वे फिलहाल रेलवे की जाँच का इंतेज़ार करेंगे। यदि रेलवे की जाँच सही दिशा में नहीं होगी तो वे उचित फोरम पर आपत्ति दर्ज करेंगे। जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय में देबुन बगान में संचालित अवैध स्क्रैप टाल के खिलाफ़ परिवाद दायर करेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp