Advertisement

जमशेदपुर लोजपा कमेटी द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन, मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रहे मौजूद।

By Aman Kumar Ojha

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर(अमन कुमार ओझा):लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया द्वारा अपने आवासीय कार्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर लोजपा के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह उपस्थित रहे।

लोगों को संबोधित करते हुए लोजपा नेता बृजमोहन सिंह ने कहा कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा इतनी मजबूत हो गई है कि कोई परिंदा पर भी नहीं मार सकता लेकिन आंतरिक सुरक्षा को नशा खुरानी गैंग धीरे-धीरे खोखला करता जा रहा है इसलिए हमें एकजुट होकर समाज में बढ़ रहे नशा खुरानी गैंग का सफाया कर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अमित तिवारी, संजीव कुमार, परविंदर, राम, आशा देवी, गोपाल सिंह सरदार, महेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Srinath

ताजा खबरें

WhatsApp