Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

झारखंड सरकार मंईयां योजना के तहत राज्य के तमाम महिलाओं को चुनावी लॉलीपॉप देने का कर रही है प्रयास – बृजमोहन सिंह

By Aman Kumar Ojha

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर(अमन कुमार ओझा): झारखंड लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश सचिव बृजमोहन सिंह ने कहा झारखंड सरकार द्वारा मंईयां योजना के तहत राज्य के तमाम भोली-भाली महिलाओं को चुनावी जुमला में फंसा कर ठगने का प्रयास कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि अभी तक मंईयां योजना के लिए कुल 22 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। सरकार द्वारा राज्य के तकरीबन 50 लाख महिलाओं (21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं) को यह योजना का लाभ दिया जाना है।
श्री सिंह ने राज्य के सरकार को घेरे में लेते हुए कहा अगर 1 महीने का आंकड़े निकालें तो :

Advertisement
Advertisement

मंईयां योजना के लिए अब तक कुल भरे गए फॉर्म = 2200000

Dayal Builder
Srinath

सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि = ₹1000

Advertisement

कुल राशि = 2200000*1000 = ₹2,20,00,00,000

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के कुल महिलाओं के आंकड़े = 50,00,000

झारखंड सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पारित की जाने वाली राशि = 5000000×1000 =₹ 5,00,00,00,000

राज्य के मुखिया यह स्पष्ट करें कि सरकार द्वारा किस योजना के तहत महिलाओं को यह राशि वितरित की जा रही है। क्या यह राशि दूसरे योजनाओं को खत्म कर झारखंड राज्य के तमाम भोली-भाली मासूम माता,बहनों, महिलाओं को देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है..? क्या यह योजना आने वाले विधानसभा चुनाव तक ही सीमित रह जाएगी या यह योजना के तहत आगे भी राज्य की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा..?

ताजा खबरें

WhatsApp