होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

भाजपा नेता जितेन घोडाई के निधन पर विधायक दशरथ गागराई पहुंचे शोकाकुल परिवार के बीच, बंधाया ढांढस

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं खरसावां के पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन घोडाई के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई कुम्हारसाई स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक दशरथ गागराई ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि जितेन घोडाई भाजपा के एक सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने संगठन के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उनका असमय निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

विधायक श्री गागराई ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत नेता के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी और क्षेत्र उनके कार्यों को सदैव स्मरण रखेगा।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, ललन तिवारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं परिचित भी उपस्थित थे, जिन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Leave a Comment