होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

JSLPS ने खरसावां के टिनागोडा मैदान में जेंडर जागरूकता सह महिला खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन, विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से खरसावां प्रखंड क्षेत्र के हरिभंजा पंचायत अंतर्गत टिनागोडा मैदान में जेंडर कैंपेन नई चेतना 4.0 के तहत प्रखंड स्तरीय जेंडर जागरूकता सह महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में जेंडर समानता के प्रति जागरूकता फैलाना और महिलाओं को खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं और खेल उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त और आत्मविश्वासी बनाता है।

उन्होंने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मबल विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।

समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि जेंडर समानता तभी संभव है जब महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आजीविका के समान अवसर मिलें। JSLPS द्वारा चलाया जा रहा नई चेतना अभियान महिलाओं के अधिकारों और आत्मसम्मान को मजबूती प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महिला प्रतिभागियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, फिल्म निर्देशक शिवा देवगम, कलिया जामुदा, झामुमो कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Comment