होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड 15 में एनडीए प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में रणनीति बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतर्गत एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह के चुनाव प्रचार को लेकर वार्ड संख्या 15 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पार्टी के निर्देशानुसार प्रवासी प्रभारी की उपस्थिति में वार्ड संयोजक, सह-संयोजक एवं सभी बूथ प्रभारियों के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में आगामी दिनों की कार्ययोजना को अंतिम रूप देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से सीधा संपर्क बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया।

संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल

बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, मनोज सिंह, मुकेश राजा साहू एवं रितेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर वार्ड स्तर पर समन्वय के साथ प्रभावी चुनाव प्रचार चलाने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता और घर-घर संपर्क अभियान से ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के पक्ष में जनसमर्थन को और मजबूत किया जाएगा।

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रणनीतिक बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

 

Related Post

Leave a Comment