Advertisement

आदित्यपुर : जनता की शिकायत पर पार्षद का सीधा एक्शन, वार्ड 12 में मोतीलाल बिसुई ने नगर निगम को किया सक्रिय, सिटी मैनेजर व प्रशासक का जताया आभार, होली के बाद पूर्ण नाली सफाई का बड़ा ऐलान….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda :जनहित के सवालों पर लगातार सक्रिय और जमीनी राजनीति के मजबूत प्रतिनिधि के रूप में पहचान बना चुके वार्ड संख्या-12 के लोकप्रिय पार्षद मोतीलाल बिसुई ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर जनता का भरोसा मजबूत किया है. वार्ड क्षेत्र में लंबे समय से जाम पड़ी नालियों को लेकर स्थानीय नागरिकों की शिकायत सामने आते ही पार्षद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की और सीधे आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान एवं नगर निगम प्रशासक से संपर्क साधा.

Advertisement
Advertisement

Srinath

पार्षद की सक्रियता के बाद नगर निगम प्रशासन ने बिना किसी देरी के सफाईकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा, जहां तात्कालिक नाली सफाई अभियान चलाया गया. जाम पड़ी नालियों से गंदगी हटाकर जलनिकासी व्यवस्था को आंशिक रूप से सुचारु किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिली.

Advertisement

इस दौरान पार्षद मोतीलाल बिसुई ने स्पष्ट रूप से कहा कि होली पर्व के बाद पूरे वार्ड में चरणबद्ध तरीके से नालियों की पूर्ण रूप से सफाई कराई जाएगी, ताकि आने वाले समय में जलजमाव और गंदगी की समस्या से लोगों को स्थायी निजात मिल सके. उन्होंने नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान एवं प्रशासक के सकारात्मक सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया.

मौके पर समाजसेवी बबलू दास समेत वार्ड के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. उपस्थित लोगों ने पार्षद की त्वरित कार्रवाई और नगर निगम प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बेहतर समन्वय का उदाहरण बताया. राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो यह कार्रवाई न केवल एक सफाई अभियान है, बल्कि जवाबदेह प्रशासन, सक्रिय जनप्रतिनिधित्व और जमीनी विकास की राजनीति का स्पष्ट संदेश भी देती है.

ताजा खबरें

WhatsApp