होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने 24.58 लाख से बनी 462 मीटर पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास, बुरूडीह मॉडल विद्यालय के बच्चों को मिलेगा बड़ा लाभ

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां प्रखंड क्षेत्र के बुरूडीह गांव में सोमवार को ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिला अनाबद्ध निधि के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सरायकेला द्वारा बुरूडीह से मॉडल विद्यालय तक बनने वाली 462 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

इस सड़क निर्माण पर कुल 24 लाख 58 हजार रुपये की लागत आएगी। यह सड़क दो पाट में बनाई जाएगी, जिससे आवागमन पूरी तरह सुगम हो सके।

बरसात में बच्चों को होती थी भारी परेशानी

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि बुरूडीह मॉडल विद्यालय तक पक्की सड़क की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि खासकर बरसात के मौसम में बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कीचड़ और खराब रास्तों के कारण छात्रों को समय पर विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता था।

उन्होंने कहा कि इस पीसीसी सड़क के निर्माण से मॉडल विद्यालय के बच्चों को अब सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

ग्रामीण विकास में पीसीसी सड़क की अहम भूमिका

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पीसीसी (पक्की) सड़कों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि पक्की सड़कें गांवों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाती हैं और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक होती हैं।

विद्यालय की समस्याओं से विधायक को कराया गया अवगत

इस अवसर पर मॉडल विद्यालय बुरूडीह के प्रतिनिधियों द्वारा विधायक को विद्यालय की चारदीवारी एवं शिक्षकों की कमी की समस्या से अवगत कराया गया। विधायक दशरथ गागराई ने विद्यालय प्रबंधन को आश्वासन दिया कि चारदीवारी निर्माण और शिक्षकों की कमी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई के साथ विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, पंसस सुनीता महतो, मुखिया रूईवारी माझी, प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा, ससी जेडी महंता, ललन तिवारी, लक्ष्मी तांती, साधु सोय, सतीश सेन, प्रधान चंदन महतो, प्रियतम महतो सहित जय भोलेनाथ एंटरप्राइज के संवेदक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Leave a Comment