होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां: पशुधन विकास योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

खरसावां / Umakant kar: खरसावां प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वैष्णवी एंटरप्राइज रांची की ओर से 15 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री अनुदानित मूल्य पर बकरी व बकरा का वितरण किया गया.खरसावां बीडीओ प्रधान माझी,प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा,जिप सदस्य काली चरण बानरा ने लाभुकों में चार बकरी व एक बाकरा का वितरण किया.इस दौरान 50 लाभुकों में बतख के चुजों का भी वितरण किया गया.मौके पर प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने किसानों को जागरुक हो कर सरकार की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.उन्होंने कहा कि बकरी पालन व पशु पालन कर लोग स्वावलंबी बन रहे हैं.

बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि वर्तमान समय में बकरी पालन रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकता है.किसान पशु पालन कर अपनी आजीविका व आय में वृद्धि कर सकते हैं.जिप सदस्य काली चरण बनरा ने कहा कि कृषि के साथ साथ साथ बकरी पालन व पशु पालन कर क्षेत्र के किसान अपनी रोजगार बढ़ा सकते है.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशु पालन योजना सरकार की एक महत्वांशी योजना है. लोग जागरुक हो कर इस योजना का लाभ उठायें. इस दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर सिंह,बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड, मुखिया बिशुलाल माझी, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती आदि उपस्थित थे.

 

Leave a Comment