होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां : कुचाई में एमडीए-आइडिए कार्यक्रम 2025 का हुआ शुभारंभ, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

खरसावां / Umakant kar : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,कुचाई में एमडीए-आइडिए कार्यक्रम-2025 का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अगस्त से 25 अगस्त तक सुबे में चलाया जाना है। 10 अगस्त बुथ डे है तथा 11 अगस्त से 25 अगस्त तक डोर टू डोर कैंपेन चलाया जाना है.

कार्यक्रम के तहत 2 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को फलेरिया से रोकथाम हेतु यह दवा खिलाए जाना है इसमें तीन तरह की दवाई दी जा रही है। पहली दवा इवरमेंक्टिन दूसरी दवा डीईसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है इवरमेंक्टिन की दवा व्यक्ति के लंबाई के अनुसार डीईसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली उम्र के अनुसार दी जा रही है. यह दवा गंभीर रोग से पीड़ित, गर्भवती माता, एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे,खाली पेट वाले व्यक्ति तथा वैसी माता जिनका डिलीवरी होकर सात दिन पार ना हुआ हो को नहीं देना है.

आज के इस शुभारंभ कार्यक्रम में कुचाई प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, डॉ सुशील कुमार महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार,सुशांत कुमार पाल,कैलाश चंद्र महतो,जितेंद्र कुमार महतो,खुदीराम मुर्मू,विवेकानंद प्रधान,विकास गोप,बाबूलाल किस्कू एवं अन्य उपस्थित थे.

 

Leave a Comment