होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खूंटपानी: शारदा में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा आयोजित, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार कर रही सहयोग – गागराई

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खूंटपानी प्रखंड क्षेत्र के शारदा गांव में आजीविका महिला संकुल संगठन समूह का वार्षिक आम सभा का आयोजित की गयी.आमसभा का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. विधायक दशरथ गागराई ने समितियों को अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करने का भी भरोसा दिया. आजीविका से जोड़ने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही.

उन्होंने कहा कि गांव के विकास में एसएचजी की महिलाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं. दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. उन्होंने महिलाओं को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला समुहों ने स्टॉल लगा कर अपने गतिविधियों को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम के दौरान विगत एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. आगे की कार्य योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह और ग्राम संगठन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया.

इस दौरान मुख्य रुप से समाजसेवी बासंती गागराई, पूर्व प्रमुख रजनी बानरा, जिप सदस्य यमुना तियु, जेएसएलपीएस के बीपीएम ग्रेगोरी तिग्गा समेत काफी संख्या में समूहों से जुड़ी हुई महिलायें मौजूद रही.

 

Leave a Comment