होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

क्रीड़ा भारती के द्वारा ‘खेल संस्कृति का विकास एवं चुनौतियां’ विषय पर गोष्ठी आयोजित, पूर्व ओलंपियन, रणजी खिलाड़ी समेत खेल जगत के लोगों ने रखे विचार

By Goutam

Published on:

 

क्रीड़ा भारती

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर (रॉकी कुमार): क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर के द्वारा सोमवार को बर्मामाइन्स स्थित देवस्थान हाल में ‘खेल संस्कृति का विकास एवं चुनौतियां” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर भारत माता की जय के नारे के साथ की गई।

मौके पर गोष्ठी के आयोजन एवं इसकी जरुरत के संबंध में शिव शंकर सिंह ने अपनी बातों को रखा। तत्पश्चात मंचासीन मौजूद खेल जगत के सभी वक्ताओं ने खेल संस्कृति का विकास एवं चुनौतियां’ विषय परअपने विचार रखे. सभी ने इस विषय पर जोड़ दिया कि खेल सभी के जीवन का अंग होना चाहिए। इस विषय पर समाज में कार्य करने वाले प्रत्येक संगठन संज्ञान लेकर आगे बढ़े। सभी स्कूलों में भी इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए, युवाओं छात्रों में खेल की महत्ता के प्रति जागरूकता लाने की जरुररत है। इसके लिए केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार भी ठोस नीति बनाना चाहिए।

इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, ओलंपियन और पूर्वी सिंहभूम ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरभजन सिंह, पूर्व रणजी क्रिकेटर सह रोल बाल एसोसिएशन के झारखंड अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व हॉकी खिलाड़ी मंजीत सिंह, पूर्वी सिंहभूम कबड्डी संघ के चेयरमैन सह वरिष्ठ पत्रकार विनोद राणा एवं प्रांत मंत्री राजीव कुमार मौजूद थे।

वहीं धन्यवाद ज्ञापन सह कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से सुभाष कुमार, सतनाम सिंह, डॉ पूनम सहाय, प्रदीप जैन, काजल, प्रकाश मेहता, राधिका बानरा ,गणेश जयसवाल , अनूप सिंह, कुंदन चंद्रा, सुखदेव सिंह, जगदीश कुमार, स्वपन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Leave a Comment